वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़ी; बागपत के अस्पताल में दी जा रही आक्सीजन सपोर्ट
वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागपत के बड़ौत स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें

बड़ौत के आनंद हास्पिटल में भर्ती जौहड़ी गांव की दादी प्रकाशी तोमर की जांच करते चिकित्सक। सौ. स्वजन
HighLights
निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की सांस लेने में परेशानी।
बड़ौत के आनंद हास्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती।
चिकित्सकों के इलाज से दादी प्रकाशी की हालत में सुधार।
संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। जनपद के गांव जौहड़ी की वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर को शनिवार रात अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। स्वजन ने रविवार सुबह उन्हें बड़ौत के एक हास्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।
जौहड़ी की निशानेबाज दादी प्रकाशी की देररात सांस लेने में परेशानी होने के कारण अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद सुबह स्वजन उन्हें बड़ौत के आनंद हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उन्हें आइसीयू में आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी देखरेख कर रहे बड़े पुत्र रामबीर सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक डा.आनंद तोमर इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब दादी की हालत में सुधार है। पिछले चार माह पूर्व भी उन्हें हालत बिगड़ने पर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी।
