Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शिवपाल यादव ने संभल की घटना को बताया भाजपा की साजिश, बोले- पुलिस ने सरकार के इशारे पर गोली चलाई

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 03:22 AM (IST)

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने संभल की घटना को भाजपा की साजिश बताया और कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर गोली चलाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर चुकी है और मुस्लिम विरोधी सरकार है।

    Hero Image
    संभल की घटना भाजपा की साजिश है: शिवपाल

    संवाद सूत्र, बागपत। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। संभल की घटना भाजपा की साजिश है। 

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के घर शादी समारोह में पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संभल की घटना भाजपा सरकार की पूर्व नियोजित साजिश है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर गोली चलाई है। गोली चलाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा भाजपा पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर चुकी है। भाजपा मुस्लिम विरोधी सरकार है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। किसानों को 24 घंटे बिजली देने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। 

    गन्ने का बकाया निजी चीनी मिलें दबाए बैठी हैं। इस पेराई सत्र का मूल्य भी नहीं दिया है। सरकार ने किसानों के धान को क्रय केंद्र लगाकर खरीद करने का दावा भी झूठ साबित हो रहा है। चुनावों में शक्ति व गोली के बूते भाजपा जीत रही है। देश में कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा है। 

    उन्होंने कहा भाजपा मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही हैं। सरकार की साजिश से संभल की घटना हुई है। भाजपा नेता मुद्दों को दबाने के लिए झूठे का सहारा ले रहे हैं।

    सिपाही को गला दबाकर मारने की कोशिश करने का एक और आरोपित गिरफ्तार

    सिपाही का गला दबाकर मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपित पकड़े जा चुके हैं। सिंघावली अहीर थाने में तैनात सिपाही राहुल ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 अगस्त की रात ड्यूटी कर बागपत में कमरे पर कार से आ रहे थे।

    आरोप है कि मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर बागपत चीनी मिल के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मारी। विरोध करने पर कार सवार प्रशांत, लवकुश त्यागी उर्फ सोनू, गौरव व जोनी निवासी ग्राम ढिकौली ने उनसे लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

    कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपित जाेनी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इससे पहले आरोपित प्रशांत, लवकुश त्यागी उर्फ सोनू व गौरव को गिरफ्तार किया जा चुका है।