शूटर दादी के साथ छात्राओं ने सेल्फी ली
नगर स्थित जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में मंगलवार को दीपोत्सव के उपलक्ष्य में एमए कला विभाग की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी में शूटर दादी चंद्रो तोमर अतिथि के रूप में पहुंचीं।
बागपत, जेएनएन। नगर स्थित जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में मंगलवार को दीपोत्सव के उपलक्ष्य में एमए कला विभाग की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी में शूटर दादी चंद्रो तोमर अतिथि के रूप में पहुंचीं। इस दौरान छात्राओं में दादी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
प्रदर्शनी में चंद्रो तोमर ने कहा कि खेलने की कोई सीमा नहीं होती है उन्होंने 60 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। सभी बच्चे खेलें और आगे बढ़ें। सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लें। दादी ने कहा कि मेहनत करने वालों की भगवान भी मदद करता है। मेहनत करो और नाम कमाओ। प्रदर्शनी में आकर्षक वॉल हैगिग, क्ले से बने फ्लॉवर पॉट, आकर्षक कलाकृतियां, दीप थाल, मिरर वर्क से बनी पेंटिग, सजी हुई लालटेन ने सभी का मन मोह लिया। संस्था के सचिव डा. अमित राय जैन ने छात्राओं को दादी के संघर्ष की जानकारी दी। कालेज प्राचार्या डा. अनिता जैन ने सभी का आभार किया। इस दौरान छात्राओं ने दादी के साथ सेल्फी ली। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आरपी जैन, कला प्रवक्ता डॉ. वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर जौहड़ी गांव की रहने वाली है और दीपावली पर उनके जीवन के संघर्षों पर बनी सांड की आंख रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनों दादियों का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर बनी है और शूटिग भी जौहड़ी गांव के अलावा मेरठ आदि स्थानों पर हुई है। फिल्म का प्रमोशन जोर- शोर से किया जा रहा है। फिल्म के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।