Move to Jagran APP

विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

बिनौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनौली में मंगलवार को विज्ञान व कला क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। बीईओ सतीश शर्मा ने कहा कि विज्ञान की तकनीकों से छात्र छात्राएं अविष्कार कर अपनी प्रतिभा दिखाए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:23 PM (IST)
विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

बिनौली (बागपत): पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनौली में मंगलवार को विज्ञान व कला क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। बीईओ सतीश शर्मा ने कहा कि विज्ञान की तकनीकों से छात्र-छात्राएं अविष्कार कर अपनी प्रतिभा दिखाएं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। विज्ञान माडल में कक्षा 8 के रोहित का इलेक्ट्रिक फैन प्रथम, कक्षा 7 के सावन की दुग्ध मधानी द्वितीय, कक्षा 6 के साहिल व अय्यान का कंप्यूटर तृतीय स्थान के लिए चुने गए। कला व क्राफ्ट में कक्षा 8 के विकास का वायुयान प्रथम, कक्षा 7 की आरती का फ्लॉवर पॉट द्वितीय और कक्षा 6 की सोनम का क्रिसमस ट्री तृतीय रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एबीआरसी विशेष कुमार, हरिमोहन शर्मा, प्रवीण लता, मंजुल, ममता, श्यामबाला, रुचि शर्मा, ममता, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.