उन्नाव के दरिदे भी चौराहे पर जलाए जाएं : प्राची
साध्वी प्राची ने कहा कि हैदराबाद के अंदर दरिदों को तो पुलिस ने मार गिराया अब आवश्यकता है उन्नाव के दरिदों को एट दा स्पॉट सजा देने की। इन दरिदों को भी सरेआम चौराहे पर जिदा जला देना चाहिए। यह भी बताया कि मैं हिदू धर्म के लिए काम करती हूं इसलिए मुस्लिम संगठन मेरी जान के पीछे पड़े हैं।
बागपत, जेएनएन : साध्वी प्राची ने कहा कि हैदराबाद के अंदर दरिदों को तो पुलिस ने मार गिराया, अब आवश्यकता है उन्नाव के दरिदों को एट द स्पॉट सजा देने की। इन दरिदों को भी सरेआम चौराहे पर जिदा जला देना चाहिए। कहा कि मैं हिदू धर्म के लिए काम करती हूं, इसलिए मुस्लिम संगठन मेरी जान के पीछे पड़े हैं।
बड़ौत तहसील पहुंची साध्वी प्राची ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हैदराबाद में एक बेटी के साथ जो दरिदगी हुई थी उन्हें पुलिस ने एट द स्पॉट सजा दे दी है इसलिए हैदराबाद पुलिस बधाई की पात्र है। मानवाधिकार आयोग को हैदराबाद जाना चाहिए और पुलिस को शाबासी देनी चाहिए। बेटी बचेगी तो देश बचेगा। कहा कि अब आवश्यकता है उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सबक लेने की। जिस स्थान पर उन्नाव में दरिदों ने बेटी को जिदा जलाया था उन दरिदों को भी चौराहे पर जिदा जला देना चाहिए। साध्वी ने कहा कि मैं हिदू धर्म के लिए काम करती हूं, इसलिए सिमी जैसे मुस्लिम संगठन मेरी जान के पीछे पड़े हैं। कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन पुलिस ने मेरी सुरक्षा के लिए एक सिपाही तैनात किया हुआ है। वह भी गृह जनपद में।