युवाओं ने बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन
बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय जन-जागरण संगठन कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।
बागपत, जेएनएन। बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय जन-जागरण संगठन कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
देश की आजादी के लिए आंदोलन करने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को 23 मार्च को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। इस मौके पर रेलवे रोड पर राष्ट्रीय जन-जागरण संगठन कार्यकर्ताओं ने नमन किया। शहीदों के चित्र पर युवाओं ने पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर ने कहा कि देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए तीनों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। युवाओं ने शहीदों के पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा करने का प्रण लिया। मनोज धामा, संजय शर्मा, अमित झा, देवेंद्र सिरोही, पप्पू, चेतन चंदेला, राजीव त्यागी, कार्तिक जांगड़ा आदि शामिल रहे।
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी : कस्बे में सोमवार को शहीद दिवस पर देश के वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानियां याद की गई। इस दौरान तीनों शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। तीनों क्रांतिकारी आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे। वहीं समाजसेवी राधेकृष्ण शर्मा ने भी तीनों शहीदों के बलिदान पर अपने विचार रखे। एडवोकेट नीरज ने देश के वीर सपूतों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला और हम सभी को इन महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सुभाष, विपिन आदि मौजूद थे।