मनरेगा धड़ाम होने पर भड़के रालोद कार्यकर्ता
दैनिक जागरण के 10 फरवरी के अंक में 45 हजार मजदूरों में सात को मिला सौ दिन काम शीर्षक से छपी खबर पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के ट्वीट कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को घरने के प्रयास के बाद अब शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बागपत में पंजीकृत 4562
बागपत, जेएनएन । दैनिक जागरण के 10 फरवरी के अंक में '45 हजार मजदूरों में सात को मिला सौ दिन काम' शीर्षक से छपी खबर पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के ट्वीट कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को घेरने के प्रयास के बाद शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बागपत में पंजीकृत 45628 में 2238 मजदूरों को काम मिला। सौ दिन काम तो सात मजदूरों को मिला है।
पूर्व विधायक डा. अजय तोमर ने कहा कि मजदूर ईंट भट्ठों पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यदि मजदूरों को मनरेगा में काम मिले तो फिर ईंट भट्ठों पर जीवन खपाने को विवश नहीं होंगे। मनरेगा में साल में 100 दिन काम तथा प्रतिदिन 182 रुपये मजदूरी अनिवार्य है पर तंत्र आंख मूंदे है। मनरेगा पैसा शासन को वापस लौटाने के बजाय मजदूरों को काम दें।
एडीएम अमित कुमार व डिप्टी कलक्टर अजय कुमार ने रालोद कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अंकित जैन, विजय शर्मा, दुष्यंत पंडित, अमित जैन, नौशाद अली निवाड़ा, रमेश त्यागी, गौरव, कृष्णपाल, डा. सुरेश चंद कौशिक, यशवंत सिंह, मोहित मुखिया, धीरज उज्वल, कलीम अल्वी व अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।