डीएम ने फहराया ध्वज, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागपत। जिलेभर में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी विभागों में अफसरों ने तिरंगा झंड़ा फहराते हुए सलामी दी। पुलिस परेड ग्राउंड में परेड हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनकाल्याणकरी योजनाओं की विभागवार झांकियां निकाली गई। जिसक हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने लुत्फ उठाया। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।
बागपत, जेएनएन। जिलेभर में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलक्ट्रेट में ध्वज फहराते हुए सलामी दी और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इलाम सिंह को सम्मानित किया। विकास भवन से डीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियों को हरी झंडी भी दिखाई।
उधर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने ध्वज फहराया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इन्हें पुरस्कृत किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने ध्वज फहराया। सर्व समाज की ओर से तहजीब भाईचारे का संदेश कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।लोगों को गुलाब के फूल और तिरंगे झंडे बांटे। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने एडीजीसी अनुज ढाका व राजीव तोमर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुर्जर महासभा ने भी गणतंत्र दिवस मनाया।
तितरौदा गांव में जामिया अरबिया इदरिशिया मदरसा में मौलाना आरिफ और कारी अब्दुला ने छात्रों को गणतंत्र की जानकारी दी। माता कालोनी में मदरसे के छात्रों ने रैली निकाली। नैथला गांव में स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में ध्वज फहराया गया। खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री दौड़ और साइकिल रेस का आयोजन किया।