Move to Jagran APP

आचार्य की छठीं पुण्यतिथि पर त्रिलोकतीर्थ में कार्यक्रम

संवाद सहयोगी खेकड़ा (बागपत) आचार्य सन्मतिसागर महाराज की छठीं पुण्यतिथि और आर्यिका दृष्टिभ

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:20 PM (IST)
आचार्य की छठीं पुण्यतिथि पर त्रिलोकतीर्थ में कार्यक्रम
आचार्य की छठीं पुण्यतिथि पर त्रिलोकतीर्थ में कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत): आचार्य सन्मतिसागर महाराज की छठीं पुण्यतिथि और आर्यिका दृष्टिभूषण माता की दीक्षा रजत जयंती पर त्रिलोकतीर्थ धाम में धार्मिक कार्यक्रम हुए। पारस प्रभु के पूजन उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया।

loksabha election banner

रविवार को कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने पारस प्रभु सामुहिक पूजन से शुरू किया। भगवान आदिनाथ की 31 फीट ऊंची प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक को श्रद्धालुओं ने बोली लगाई। प्रथम अभिषेक जिनेश जैन, द्वितीय सुनील जैन जबकि तृतीय अभिषेक का सौभाग्य सुधीर जैन को प्राप्त हुआ। तीन घंटे चले कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। आचार्य सन्मतिसागर महाराज पुण्यतिथि व आर्यिका 105 ²ष्टि भूषण माता के दीक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ गायक प्रशन्न कुमार ने ण्मोकार महामंत्र से किया। मंगलाचरण के बाद प्रवीण जैन ने पारस प्रभु के चित्र का अनावरण किया। आचार्य सन्मतिसागर महाराज चित्र का अनावरण डूंगरमल जैन, आचार्य सुमति सागर के चित्र का अनावरण हरीश जैन ने किया। जिनवाणी स्थापना राकेश जैन, दीप प्रज्ज्वलन योगेश जैन ने किया। गजराज गंगवाल, महेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, त्रिलोक जैन, राजीव जैन, इंद्रेश जैन आदि आचार्य सन्मति सागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। स्याद्वाद जैन एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, भक्ति भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते दिखे। सुरक्षा को भारी पुलिस बल धाम में तैनात रहा।

ये संत रहे शामिल

आचार्य ज्ञानसागर महाराज, ऐलाचार्य त्रिलोकभूषण महाराज, मुनि वारिषेण महाराज, मुनि ज्ञेयसागर महाराज, मुनि निर्माणभूषण महाराज, योगभूषण महाराज, ²ष्टिभूषण माता, चन्द्रमति माता, अनुभूतिभूषण माता, शक्ति भूषण माता, छुल्लिका पूजाभूषण, छुल्लिका अंतसमती माताजी, ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी, सुनीता दीदी, प्रियंका दीदी, रेखा दीदी, नेहा दीदी, अल्पना दीदी, ललीता दीदी, योगांशी दीदी, शिवांगी दीदी आदि जैन संत शामिल रहे। सभी ने आचार्य सन्मति सागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.