रंग-गुलाल, पिचकारी और उपहारों से पटा बाजार
बड़ौत होली के त्योहार को अब महज दो दिन ही शेष हैं। शहर का बाजार पूरी रही रंग-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से पटा हुआ है। त्योहार को लेकर उमंग और उत्साह हर तरफ देखा जाता सकता है। रंगों के पर्व को लेकर बाजार रंगों व गुलाल से सज गए हैं। शहर के गांधी रोड कोताना रोड नेहरू मूर्ति संजय मूर्ति बिनौली रोड आदि जगहों पर दुकानें रंग गुलाल व पिचकारियों से सजी हुई हैं। रंग उत्सव के लिए इस बार बाजार में काफी कुछ नया है। पिचकारी में टेक्नोलॉजी का मेल पहले की तुलना में ज्यादा दिख रहा है। बच्चों की पसंद को देखते हुए तकनीक डिजाइन और मुद्राओं वाली पिचकारियों के साथ मुखौटे और बालों की रंग-बिरंगी बिग उपलब्ध हैं। होली पर पिचकारियों और रंगों की जमकर खरीदारी होती है। इसे देखते हुए कंपनियों ने बच्चों को आकर्षित करने वाली तरह-तरह की पिचकारियां बाजार में उतारी हैं।
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत): होली के त्योहार को अब महज दो दिन ही शेष हैं। शहर का बाजार पूरी तरह रंग-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से पटा हुआ है। त्योहार को लेकर उमंग और उत्साह हर तरफ देखा जाता सकता है।
रंगों के पर्व को लेकर बाजार रंगों व गुलाल से सज गए हैं। शहर के गांधी रोड, कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बिनौली रोड आदि जगहों पर दुकानें रंग, गुलाल व पिचकारियों से सजी हुई हैं। रंग उत्सव के लिए इस बार बाजार में काफी कुछ नया है। पिचकारी में टेक्नोलॉजी का मेल पहले की तुलना में ज्यादा दिख रहा है। बच्चों की पसंद को देखते हुए तकनीक, डिजाइन और मुद्राओं वाली पिचकारियों के साथ मुखौटे और बालों की रंग-बिरंगी विग उपलब्ध हैं। होली पर पिचकारियों और रंगों की जमकर खरीदारी होती है। इसे देखते हुए कंपनियों ने बच्चों को आकर्षित करने वाली तरह-तरह की पिचकारियां बाजार में उतारी हैं। छोटे बच्चों के लिए छोटा भीम, डोरीमोन, बैनटेंन, मोटू-पतलू, शिवा आदि की पिचकारियां आकर्षण बनी हुई हैं। बाजार में 10 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों वाली पिचकारी भी खूब बिक रही हैं। कार्टून और सीरियल के पात्रों वाली पिचकारियों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो रंग छोड़ने के साथ ही म्यूजिक भी सुनाएंगी। गुब्बारे में रंगीन पानी भरने वाली पिचकारी भी बाजार में हैं। किशोर और युवक बड़े साइज की पिचकारियां खरीद रहे हैं। पिचकारियों के अलावा रंग के स्प्रे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें न घोलने न पिचकारी में भरने की चिता है। दुकानदार अंकुर जैन, राहुल, प्रदीप, राजकुमार आदि ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर मार्केट में जबरदस्त भीड़ है और लोग अपने पसंद के रंग-गुलाल और पिचकारी खरीद रहे हैं। युवाओं और बच्चों में पर्व को लेकर काफी उत्साह हैं।