तेंदुआ प्रकरण: पहली गाज वन रेंजर पर, बदायूं ट्रांसफर
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): ककौर कलां गांव के जंगल में तेंदुए की मौत के 11वें दिन वन र
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): ककौर कलां गांव के जंगल में तेंदुए की मौत के 11वें दिन वन रेंजर का ट्रांसफर बदायूं जिले कर दिया गया। इस प्रकरण में यह पहली कार्रवाई है। ट्रांसफर का आदेश वन रेंजर को प्राप्त हो गया है। माना जा रहा है कि अभी कई और लोग कार्रवाई की जद में आएंगे। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में 22 अक्टूबर की रात तेंदुआ खटके में फंस गया था। यह क्षेत्र यमुना किनारे स्थित है। 23 अक्टूबर की सुबह गांव के लोग खेतों में पहुंचे तो तेंदुए को खटके में देखकर भयभीत हो गए। सूचना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद जिला वन अधिकारी एके मिश्र भी विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। पशु चिकित्सकों ने तेंदुए को बेहोश करने का इंजेक्शन दिया था और लोगों ने तेंदुए को डंडे से दबाए रखा। इसी दौरान तेंदुए को बुखार हो गया था। वन विभाग की टीम तेंदुए को ¨पजरे में लेकर बड़ौत पहुंची तो वन विभाग बड़ौत के कार्यालय में तेंदुए ने ¨पजरे में ही दम तोड़ दिया था। उसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। वन दारोगा चंद्र किरण शर्मा ने छपरौली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। वन रेंजर राजपाल ¨सह ने बताया कि उनका ट्रांसफर बदायूं जिले में कर दिया गया है। उन्हें आदेश भी प्राप्त हो गया है।