राम मंदिर निर्माण होने से बढ़ेगा राष्ट्र का गौरव
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या में राम मंदिर बनने को राष्ट्र का गौरव बताया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:38 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने पर हर्ष जताया और मंदिर निर्माण को राष्ट्र का गौरव बताया।
बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किए हर वादे को पूरा किया है। कश्मीर में धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक कदम के बाद अब राम मंदिर निर्माण का आगाज हो गया है। मंदिर निर्माण होने पर राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। सुकेंद्र चौधरी के संचालन में हुई बैठक में सौरव कुमार, मुकुल कुमार, मनदीप, संजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें