रालोद ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
छपरौली: रालोद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व हर मोर्चे पर केंद्र सरकार को विफल बताते ह
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:33 PM (IST)
छपरौली: रालोद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व हर मोर्चे पर केंद्र सरकार को विफल बताते हुए सरकार का पुतला फूंका।
रविवार को चौधरी चरण ¨सह पुस्तकालय पर विकास प्रधान बाछौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। विकास प्रधान ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर है। इस मौके पर संदीप, संजीव, ¨टकू, अशोक, श्यामपाल, राजकिरण, बबलू, अनिल, सोनू शर्मा,यशपाल, कल्लू, जसवीर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें