रेलवे रोड पर जाम में फंसे रहे वाहन
दो दिन के लॉकडाउन के बाद रेलवे रोड पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या शाम तक बनी रही। कई बार पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया लेकिन कुछ देर बाद फिर से आड़े तिरछे खडे़ वाहन जाम की समस्या बढ़ाए रहे।
बागपत, जेएनएन। दो दिन के लॉकडाउन के बाद रेलवे रोड पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या शाम तक बनी रही। कई बार पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से आड़े तिरछे खडे़ वाहन जाम की समस्या बढ़ाए रहे। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि करीब छह साल पूर्व पुलिस प्रशासन ने यहां जाम की समस्या समाप्त करने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की थी, लेकिन कुछ दिन बाद पुलिस की सुस्ती के चलते फिर से व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आई।