कांशीराम कालोनी में सफाई निगरानी टीम बंधक
खेकड़ा (बागपत): नगर पालिका के सभी सभासद अपने वार्ड को ऊपर रखने के लिए मेहनत में लगे हैं
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:20 PM (IST)
खेकड़ा (बागपत): नगर पालिका के सभी सभासद अपने वार्ड को ऊपर रखने के लिए मेहनत में लगे हैं। स्वच्छता में वार्डों को स्थान देने के लिए डीएम की तरफ से निगरानी समिति गठित की गई है। शनिवार को निगरानी टीम सफाई व्यवस्था देखने के लिए नानू मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी पहुंची। सफाई के लिए जब टीम ने महिलाओं से जानकारी की तो टीम का घेराव करते हुए बंधक बना लिया। महिलाओं का आरोप था कि शिकायतों के बाद भी पालिका के सफाईकर्मी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। टीम ने ईओ को मामले की जानकारी दी तो घंटा भर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने सफाई की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें