राफेल खरीद में घोटाले की जांच को लेकर किया प्रदर्शन
बड़ौत(बागपत) : राफेल विमान खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरका
बड़ौत(बागपत) : राफेल विमान खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। मंगलवार को अपने दो दिवसीय अभियान के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रक्षा सौदे में किए गए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में विगत वर्षों में की गई वृद्धि वापिस ली जाए। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत, बिजली के बिलों में वृद्धि, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा शहर के गांधी चौक पर स्थापित तिरंगा फहराने का पोल उखाड़े जाने के संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, उर्मिला ¨सह, सत्यपाल ¨सह, तेजवीर ¨सह, चौधरी जाहुल, सचिन शर्मा, अशोक शर्मा, हरवीर ¨सह, जाकिर, माजिद अली, सोनू अल्वी, हरेंद्र ¨सह, विकास तोमर, डा. नरेंद्र आदि मौजूद थे।