कोहरा पड़ने से वाहन चालक बेहाल,जल्द हो सकती है बारिश
बागपत: कोहरे ने जनपदवासियों को कई दिन से बेहाल कर रखा है। इससे कारण घर से लेकर सड़क तक
बागपत: कोहरे ने जनपदवासियों को कई दिन से बेहाल कर रखा है। इससे कारण घर से लेकर सड़क तक स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग परेशान हैं। गाड़ी चालकों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। सोमवार की सुबह भी लोगों की कुछ इसी तरह बीती। दोपहर बाद खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। रोजाना ही ठंडी हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। ठिठुरन बनी हुई है। चलने में ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर कई चालकों ने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिये। दोपहर में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विशेषज्ञ एसपीसी डिग्री कालेज में भूगोल के प्रवक्ता डा. अर¨वद वर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवा चल रही है। इसका असर यह होगा कि आने वाले दिनों कोहरा छाया रहेगा। साथ ही बारिश भी हो सकती है। लाइटों के सहारे चले वाहन
खेकड़ा: घने कोहरे के कारण हाइवे पर लाइटों के सहारे वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण हसनपुर मसूरी गांव में कार से बाइक की टक्कर होने पर दो युवक घायल हुए।
रविवार रात से ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर फैलनी शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर छा गई। इससे सड़क पर दिखना कम हो गया। इससे चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। लाइट के सहारे वाहन कछुआ चाल से चलते रहे। बड़े वाहन चालक वाहनों को हाइवे किनारे रोककर खड़े रहे। हसनपुर मसूरी गांव में कोहरे के कारण लोनी से बागपत को जा रही बाइक आगे चल रही कार से टकराई। सड़क पर गिरकर बाइक सवार रोमित व भूषण घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का इलाज कराया। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर ट्रेनों की संचालन व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बड़ौत : सोमवार को कोहरे ने एक बार फिर यातायात पर खासा असर डाला। कोहरे ने हाईवे पर वाहन एवं पटरियों पर दौड़ती ट्रेनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया। सुबह की ट्रेनें आधे से एक घंटा देरी से पहुंचीं। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों बैठे रहे। सुबह कोहरे की चादर से ²श्यता न्यूनतम रही, जिसके चलते सड़क पर वाहन फॉग लाइट के जलाकर धीरे-धीरे चलने को मजबूर हुए। उधर, दाहा क्षेत्र में बदलते मौसम में घने कोहरे के साथ पड़े पाले से बढ़ी ठंड से लोग कांपते रहे।