Move to Jagran APP

लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार को घेरा

जिले के बड़ौत शहर के लोहा व्यापारी आदेश जैन का सोमवार की सुबह एक करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:51 PM (IST)
लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार को घेरा
लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार को घेरा

बागपत, जेएनएन। जिले के बड़ौत शहर के लोहा व्यापारी आदेश जैन का सोमवार की सुबह एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण होने पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए सूबे में अपराध नियंत्रण में नाकामी व जनता में भय व्याप्त होने को लेकर योगी सरकार को घेरा। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बागपत में आज सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव सूबे में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आए दिन ट्वीट कर रही है। प्रियंका ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर हमला बोल रही है। हालांकि बागपत पुलिस ने लोहा व्यापारी को नौ घंटे बाद बरामद कर लिया।

loksabha election banner

--

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे विपक्षी

--कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भी जिले में गुंडाराज चरम पर है। व्यापारियों में भय व्याप्त है। नौ अक्टूबर को बड़ौत में सीमेंट व्यवसायी की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। भाजपा सरकार गुंडों की सरकार हो गई है। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि जिले में अपराध बढ़ रहे है। पूर्व की सरकारों में इतनी अराजकता नहीं थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिस तरह माफिया अपराध करते है। ऐसा ही बागपत में हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि भाजपा सरकार गुंडों का दमन करने में नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग परेशान है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.