Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत

शादी का झांसा देकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान ने एक महिला की अस्मत लूटी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:20 PM (IST)
शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत
शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत

बागपत, जेएनएन। शादी का झांसा देकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान ने एक महिला की अस्मत लूटी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगा रही है।

loksabha election banner

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसके एक बेटी भी है। साढ़े चार साल पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पूर्व उसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी की जांच के लिए पीआरडी के जवान से अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। आरोप है कि जवान ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। दबाव बनाने पर शादी से मुकर गया। अब पता चला कि आरोपित तीन बच्चों का पिता है। उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि पीआरडी के जवान और महिला का लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

गन्ना क्रय केंद्रों में भरा पानी, तौल हुई बाधित

संवाद सूत्र, दाहा : बारिश के कारण गन्ना मिलों के क्रय केंद्रों पर पानी भरने से तौल बंद रही, जिससे किसान खासे परेशान रहे। तौल बंद रहने से गन्ना छिलाई नहीं हो सकी, जिससे पशुओं को हरा चारा भी नहीं मिल पाया।

शनिवार को क्षेत्र का गन्ना खरीद कर रही गन्ना मिलों के क्रय केंद्रों के मैदान में पानी भरने से कीचड़ पसर गया, जिसके कारण तौल नहीं चल पायी। तौल न चलने से किसान अपनी बुग्गियां क्रय केंद्रों से वापस ले गए। बारिश के साथ तेज हवा के कारण क्षेत्र में गन्ने व सरसों की फसल गिर गई। गन्ने के अगोला की पत्तियां फटने से किसानों के सामने चारे का संकट भी पैदा हो गया है। इसके अलावा ईंधन गीला होने के कारण गन्ना कोल्हूओं के पाट भी थम गए। बारिश से दोघट, टीकरी, मिलाना, बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली, पलड़ी, आजमपुर मुलसम, मोहम्मदपुर खूंटी आदि गांवों के गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव की समस्या बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.