गरीब कन्याओं की शादी करा दिया आशीर्वाद
बागपत सर्व समाज सेवा ट्रस्ट के द्वारा निर्धन परिवार की दो सगी बहनों की शादी धूमधाम से करवाई गई। पूजा व आरती पुत्री ओमपाल की शादी शुक्रवार को कराई गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:08 AM (IST)
बागपत : सर्व समाज सेवा ट्रस्ट के द्वारा निर्धन परिवार की दो सगी बहनों की शादी धूमधाम से करवाई गई। पूजा व आरती पुत्री ओमपाल की शादी शुक्रवार को कराई गई। ट्रस्ट की ओर से बारात की दावत की गई और गिफ्ट में घरेलू सामान दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष सरोज बाला ने बताया कि अब तक ट्रस्ट 10 गरीब कन्याओं की शादी करा चुका है। और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सचिव विकास ढाका, जिलाध्यक्ष एडवोकेट आर्य शर्मा, प्रचार मंत्री गंगा राम आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें