गठबंधन पर बोले मंत्री, कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा..
बड़ौत(बागपत): प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन सफल नहीं होगा।
बड़ौत(बागपत): प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानमती ने कुनबा जोड़ा।
मंगलवार को शहीद स्मृति दिवस समारोह बावली में भाग लेने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा कैसे पार पाएगी ? तो उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप में शक्तिशाली और सशक्त पार्टी है। दूसरी पार्टियां एकत्र होकर अपना अस्तित्व बचाने आयी हैं, जबकि भाजपा देश के अस्तित्व को बचाने के लिए है। भाजपा देश के विकास और संस्कृति को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम भाजपा ही कर सकती है।