पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो बदमाश को लगी गोली, घायल
हसनपुर मसूरी की जेवीजी कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बावरिया गिरोह के दो बदमाश के पैर में गोलियां लगने से घायल हो गए।पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज को सीएचसी भर्ती कराया है।
बागपत, जेएनएन। हसनपुर मसूरी की जेवीजी कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बावरिया गिरोह के दो बदमाश के पैर में गोलियां लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज को सीएचसी भर्ती कराया है।
शुक्रवार को एसओ अजय शर्मा मयफोर्स डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर चेकिग कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा। चालक ने बाइक दौड़ा दी तो पुलिस ने पीछा किया। एक बदमाश ने तमंचे से हाईवे पर पीछा कर रही पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचने के लिए बदमाशों ने बाइक हसनपुर मसूरी स्थित जेवीजी कॉलोनी में भागे, तो बाइक स्लिप हो गई। पुलिस पहुंची तो बदमाश ने फिर से फायरिग की। जवाबी फायरिग में गोली लगने से दोनों बदमाश जख्मी हुए। बदमाश से सोने की चेन, तीन मोबाइल, एक बाइक व दो तमंचे के साथ तीन जिदा व दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों इलाज को सीएचसी भर्ती कराए। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि दोनों बदमाश चेन स्नेचिग कर आ रहे थे। आरोपितों की पहचान शामली के झिझाना थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी सचिन पुत्र पवन व डेरा भगीरथ निवासी चमन के रूप में हुई। दोनों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। दोनों बावरिया गिरोह के बदमाश है। बरामद बाइक गाजियाबाद के किसी थाने से चोरी हुई थी। पहले भी पकड़े गए बावरिया गिरोह के बदमाश
कोतवाली क्षेत्र गाजियाबाद व हरियाणा की सीमा से सटा है। बदमाश दूसरे राज्य, जिलों में घटना को अंजाम देकर आराम से बागपत में फरार हो जाते हैं। पूर्व में बावरिया गिरोह के कई बदमाश नगर से पकड़े जा चुके हैं। बीते साल पुलिस ने बावरिया गिरोह की एक महिला व दो पुरुष बदमाश भी दबोचे थे। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश भी गाजियाबाद से बागपत में आ रहे थे।