पुलिस ने बरती सख्ती, कई लोगों के चालान काटे
शनिवार सुबह से ही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व होमगार्ड सड़कों पर तैनात रहे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:06 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। शनिवार सुबह से ही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व होमगार्ड सड़कों पर आ गए थे। सभी मुख्य व सार्वजनिक स्थान पर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह पुलिस ने एक दो बाइक सवार को बिन रोकटोक जाने दिया तो वाहनों की संख्या बढ़ती गई। रोकटोक के बाद भी बाइक सवारों के नहीं रुकने पर पुलिस एक्शन में आई।
एसआइ नत्थू सिंह ने बाजार चौराहे पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 75 बाइक सवारों पर चालानी कार्रवाई कर आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एक बाइक सवार ने सत्ता की हनक दिखाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसकी भाषा में जवाब देकर चालान किया। इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें