भाजपा के प्रदेश महामंत्री बोले, CAA को लेकर विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली जनता Baghpat News
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने सीएए के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कहा कि जनता इस मुद्दे को लेकर बहकावे में नहीं आने वाली है।
बागपत, जेएनएन। CAA भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने सिसाना गांव में नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कहा कि विपक्ष चाहे कितनी ही अराजकता फैला ले लेकिन देश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। देश की जनता जान चुकी है कि पीएम मोदी जी ही देश को मजबूत करने में लगे हैं। मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को राहत देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाकर सराहनीय कार्य किया है।
मिस कॉल देकर कर रहे समर्थन
नागरिकता संशोधन कानून को देशभर से अपार समर्थन मिल रहा है। अकेले यूपी से ही शुक्रवार की देर शाम तक 54 लाख लोग मिस कॉल देकर सीएए का समर्थन कर चुके हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक बागपत, विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।