ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, मौत
दिल्ली के शाहदरा निवासी रेशम (55) पत्नी रामपाल गत दिनों शादी में मायके नंगलाबड़ी आई थी। मंगलवार सुबह रेशमा घर वापस जाने के लिए गोठरा हाल्ट पर पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली को जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने लगी तो महिला अनियंत्रित होकर गिर गई। नीचे गिरने से महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
बागपत, जेएनएन : दिल्ली के शाहदरा निवासी रेशम (55) पत्नी रामपाल गत दिनों शादी में मायके नंगलाबड़ी आई थी। मंगलवार को सुबह रेशमा घर वापस जाने के लिए गोठरा हाल्ट पर पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली को जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने लगी, तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। साथ जा रही दूसरी महिला कांति पत्नी समय सिंह ने उसके परिजनों को सूचना दी। नंगलाबड़ी निवासी गणेशपाल पुत्र प्रेम ने महिला की शिनाख्त की।