रंगाई-पुताई को सजा पेंट बाजार, घरों को चमकाने की तैयारी शुरू
कोरोना के खौफ को जेहन से उतारकर लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए हैं। घरों दुकानों कार्यालयों की रंगाई- पुताई के लिए बाजार से खरीदारी शुरू हो गए है। लोग बाजार में पेंट आदि सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे है। इससे पेंट विक्रेताओं और पुताई करने वालों के चेहरे पर रौनक दिखने लगी है।
बागपत, जेएनएन। कोरोना के खौफ को जेहन से उतारकर लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए हैं। घरों, दुकानों, कार्यालयों की रंगाई- पुताई के लिए बाजार से खरीदारी शुरू हो गए है। लोग बाजार में पेंट आदि सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे है। इससे पेंट विक्रेताओं और पुताई करने वालों के चेहरे पर रौनक दिखने लगी है।
घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई करने के लिए दीपावली का त्योहार अहम होता है। दीपावली पर घरों में माता लक्ष्मी के आगमन की मान्यता के चलते जिन लोगों को पूरे साल में घर की रंगाई व पुताई के लिए समय नहीं मिलता, वो इस त्योहार में अपने-अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराना शुरू कर देते हैं। नवरात्र के शुरू होते ही लोगों ने घरों को चमकाना शुरू कर दिया है। घरों और प्रतिष्ठानों में टूट-फूट की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है। लोग बाजार में पेंट खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। आरके पेंट्स के विक्रेता नीरज जैन के मुताबिक, बाजार में ग्राहक आने लगे हैं। ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। नई पीढ़ी डिफरेंट राइजिग और डार्क कलर्स को पसंद कर रही है। इन रंगों से कमरों में रोशनी की अधिकता रहती है। प्लास्टिक पेंट अच्छा परावर्तक होने के चलते चकाचौंध रोशनी देता है। इसके चलते लोग बिजली के प्रयोग में कमी की जा सकती है। वहीं पेंट विक्रेता नितिन जैन के मुताबिक, घरों की दीवारों को दीपावली पर चमकाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब चूना एवं सूखे डिस्टेंपर का जमाना चला गया और लिक्वड डिस्टेंपर से लेकर प्लास्टिक, गोल्डन पेंट बाजार में छाया हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के पेंट के साथ-साथ लोकल पेंट की डिमांड भी कम नहीं है। पुताई का कार्य करने वाले रामकिशन और आरिफ ने बताया कि कोरोना काल में लंबी छुट्टी के बाद अब काम मिलना शुरू हो गया है। घरों में रंगाई-पुताई कराई जा रही है, जिससे काम मिलने में कोई समस्या नहीं आ रही है।