Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला इकाई और शहर इकाई ने कार्यक्रमों का आयोजन किया और उनके दीर्घायु की कामना की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:50 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बागपत, जेएनएन। बड़ौत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला इकाई और शहर इकाई ने कार्यक्रमों का आयोजन किया और उनके दीर्घायु की कामना की गई।

loksabha election banner

शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने अपने आवास पर जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा और कोविड-19 महामारी में दिवंगत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सत्यपाल पथौलिया, डा. राजीव सेन, अनिल तोमर, ओमकार दत्त शर्मा, डा. सलमान, यूनुस अल्वी, प्रवीण अल्वी, विकास पथौलिया, सुरेश पाल सिंह, मनीष चौधरी, युसूफ प्रधान, आजाद आदि मौजूद रहे।

उधर, शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई और तुलसी के पौधे वितरित किए। संचालन संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष यशवीर सिंह एवं डा. नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर सचिन देव, योगेश होती, सोनू त्यागी, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप वर्मा, रामकुमार राणा, बृजेश शर्मा, मास्टर कृष्ण पाल शर्मा, ओमकार दत्त शर्मा, प्रभात सिंह, रविद्र सिंह तोमर, समीम खान, मुरारी गुप्ता, श्रीनिवास कश्यप, साजिद आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के बड़का रोड पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेशपालऔर जिला प्रभारी अश्वनी शर्मा ने गरीबों को खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर जिलाउपायक्ष मनीष तोमर,फिरोज, महताब, रजनीश, राहुल,सुमित, रविद्र, देवेंद्र आदि का सहयोग रहा।

- - - - - - सौरभ बने जिलाध्यक्ष

खेकड़ा : जैन कालेज रोड निवासी सौरभ जैन (बाहुबली एग्रो प्रोडक्शन) को भारतीय व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मेरठ मंडल अध्यक्ष नवनीत गर्ग ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके मनोनयन से व्यापारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने व्यापारियों के हित में काम करने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.