बसी तौल केंद्र पर सूख रहा गन्ना
खेकड़ा (बागपत) : बागपत चीनी मिल के बसी स्थित गन्ना तौल केंद्र ए पर 16 फरवरी को तौल हुई। किस
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM (IST)
खेकड़ा (बागपत) : बागपत चीनी मिल के बसी स्थित गन्ना तौल केंद्र ए पर 16 फरवरी को तौल हुई। किसानों का आरोप है कि उक्त तौल केंद्र पर पांच फरवरी को तौल होने के बाद 16 को तौल अधिकारियों से मान मनौव्वल के बाद हुई थी। तौल को लेकर कई बार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे हैं। अब तौल से पहला पड़ा गन्ना भी अभी तक ठेकेदार नहीं उठा रहा है, जबकि तौल केंद्र पर 16 के बाद दो बार तौल हो चुकी है। कई बार ठेकेदार के साथ अधिकारियों से भी गन्ना उठवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। उठान न होने के कारण पड़ा गन्ना सूखने की कगार पर है। राजेश का कहना है अगर जल्द तौल नहीं हुई तो वे गांव में आने वाले अधिकारियों को भी बंधक बनाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें