दो हैंडपंप गायब, 58 का पानी सूखा
जासं, बागपत: खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर नहीं होने से हजारों ग्रामीण हलकान
जासं, बागपत: खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर नहीं होने से हजारों ग्रामीण हलकान हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय गौतम ने सीडीओ और डीपीआरओं को खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों की सूची भेजी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सत्यापन में बाछौड़ गांव के शमशान तथा अनुसूचित जाति की बस्ती में दो इंडिया मार्का हैंडपंप मौके से गायब मिले। बाछौड़, लूंब और नंगलाबड़ी आदि गांवों में 58 इंडिया मार्का हैंडपंप ठप हैं। रिबोर कराने के बाद ही इनसे पानी निकलेगा। साफ है कि हजारों गरीबों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। हालांकि, परेशान हाल लोग आए दिन अधिकारियों से खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग करते रहते हैं। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि पंचायत सचिवों को खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया जा चुका है।