किसानों को पिटवा रही 56 इंच के सीने की सरकार: जयंत
संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत): रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि 56
संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत): रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि 56 इंच के सीने वाली सरकार हक मांगने पर किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है। इस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार चौपट कर दिया। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को हमें एकजुट होकर एक मंच पर आना होगा। आज गरीब-किसान और युवा परेशान हैं।
¨सघावली अहीर के जेपी यादव फार्म पर मंगलवार को चौधरी गिरवर ¨सह मैमोरियल ट्रस्ट के 5वे वार्षिकोत्सव के मौके पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार देश को अंधकार की तरफ धकेल रही है। लोगों को जातिवाद में बांटा जा रहा है। देश मे अराजकता का माहौल बन रहा है। अब विपक्षी दल एक होकर भाजपा को सरकार से हटाने के लिए कमर कस चुके हैं।
फसलों का उचित दाम नही मिल रहा है। सरकार की व्यापार नीति किसान हितों के खिलाफ है। भ्रष्टाचार व महंगाई बढ़ी है। सरकार मात्र कुछ उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। मोदी जी पेट्रोल पंपों पर हंसते हुए अपने बड़े-बडे़ फोटो लगवाकर जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। कहा कि हमें न हिन्दू की वोट चाहिये और न मुस्लिम या दलित की वोट चाहिए। हमें सिर्फ गांव-गरीब और किसानों तथा व्यापारियों की वोट चाहिए। हम जातिवाद की राजनीति नही करते। ट्रस्ट चेयरमैन रामपाल यादव ने ट्रस्ट के काम गिनवाए। पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन, पूर्व सांसद अमीर आलम, जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, चेयरमैन मांगेराम यादव, दीपक यादव, राहुल यादव, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, अजय तोमर, सुरेश मलिक, राजकुमार सांगवान, धीरज उज्ज्वल, फखरुद्दीन राणा, लेखराज प्रधान, प्रधान राजू तोमर सिरसली, अश्वनी तोमर, राजेन्द्र शर्मा, अजय तोमर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धनराज जैन और संचालन दिनेश जैन ने किया।
इन्हें किया बागपत रत्न से सम्मनित
ट्रस्ट की तरफ से जयंत चौधरी ने गजेंद्र ¨सह बली, धर्मवीर यादव, सतपाल यादव, पुरुषोत्तम दास गर्ग, सामाज सेवी दिनेश कुमार और सूबे ¨सह को बागपत रत्न देकर सम्मानित किया।
पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
खेकड़ा : मंगलवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नगर में वैश्य समाज की बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। वे व्यापारियों के कारोबार को भी थामे हैं। अगर किसान न हों तो व्यापारियों के व्यापार चौपट हो जाएं। एक दूसरे के बिना किसी का काम नहीं चल सकता। पीएम के पास जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। विदेशों से काला धन लाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाले किसी वादे को प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया। आगामी चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डा. मैराजुद्दीन, सुखबीर ¨सह गठीना, डा. सुरेशचंद कौशिक, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, धर्म¨सह, जितेंद्र ¨सघल, नरेशचंद जैन, आदर्श गुप्ता, विनोद गुप्ता, जनेश्वर जैन, राहुल, दीपक जैन, अशोक जैन, नरेंद्र धामा, रामकुमार धामा आदि शामिल रहे।