दरिदों को पकड़ने में पुलिस नाकाम, लोगों में आक्रोश
जासं, बागपत : कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला गरमा रहा है।
जासं, बागपत : कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला गरमा रहा है। द¨रदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें तीन दिन से लगी हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। पुलिस ने आरोपितों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और पंफलेट भी चस्पा किए गए हैं। उधर, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्कूलों में कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया जा रहा है। लखनऊ तक मामले की गूंज के बाद उच्च अधिकारी जनपदीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांग रहे हैं।
पुलिस की जो छह टीमें सक्रिय हैं, उनमें एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ वंदना शर्मा, खेकड़ा इंस्पेक्टर एसपी ¨सह, एसपी मधुप ¨सह, क्राइम ब्रांच की सर्विलांस और स्वाट टीम शामिल हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माणाधीन और बंद पड़े मकानों, नालों और खेतों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 35 संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
बच्चों ने की फांसी की मांग
होली चाइल्ड स्कूल, खेकड़ा के बच्चों ने रैली निकालकर विरोध जताया और आरोपियों को गिरफ्तारी कर फांसी देने की मांग की। उक्त छात्रा इसी स्कूल में पढ़ती थी। अन्य स्कूलों में भी कैंडल मार्च निकाला गया।
मुकदमा हत्या व दुष्कर्म में तरमीम
एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि बच्ची के अपहरण का मुकदमा 17 सितंबर को ही खेकड़ा थाने में दर्ज हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस को दुष्कर्म और हत्या की धारा में तरमीम कर लिया गया है।