Move to Jagran APP

निरपुड़ा पहुंची वेद प्रचार यात्रा, पाखंडों पर किया प्रहार

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:41 PM (IST)
निरपुड़ा पहुंची वेद प्रचार यात्रा, पाखंडों पर किया प्रहार
निरपुड़ा पहुंची वेद प्रचार यात्रा, पाखंडों पर किया प्रहार

बागपत, जेएनएन। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा का कार्यक्रम आर्य समाज निरपुडा में यज्ञ एवं भजन के साथ शुरू हुआ।

loksabha election banner

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुशील राणा ने कहा युवा निर्माण का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य है। सभा मंत्री रवि शास्त्री ने बताया कि अगर हर घर में यज्ञाग्नि प्रदीप्त रहे तो समाज का आध्यात्मिक कल्याण हो सकता है। योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार ने बताया कि योग के द्वारा मनुष्य अनेकों रोगों से अपना बचाव कर सकता है। अशोक प्रबोध ने मधुर भजन के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों एवं पाखण्ड को दूर करने का संदेश दिया। आचार्य धर्मवीर आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, यशवीर आर्य, सविता आर्या, पप्पू राणा, अभिषेक आर्य, राजपाल सिंह, प्रेम पंडित, जयपाल, वीरेंद्र राजेंद्र, राम कुमार, विनोद राणा, रणधीर, अंशकुमारी, जन्मजय राणा आदि मौजूद रहे। बिजवाड़ा रजवाहे में पानी नहीं आने से सूख रही फसल, आक्रोश

पूर्वी यमुना नहर रमाला से निकलकर यह रजवाहा बिजवाडा गांव तक जाता है। इस रजवाहे पर रमाला, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेडी, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, बिजरोल आदि दर्जनों गांवों के किसान फसलों की सिचाई करते हैं। ओमप्रकाश सिंह, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. अमित तोमर, उपेंद्र आदि किसानों ने बताया कि रजवाहे में चार महीने से पानी नहीं आ रहा है। खेती काफी प्रभावित हो रही है। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द रजवाहे में पानी नहीं छोड़ा गया, तो किसानों तहसील में आंदोलन शुरू कर देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.