सरकार भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें, वरना जनता कड़ा जवाब देगी : चौधरी नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार से ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ...और पढ़ें

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
HighLights
सरकार ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराएं।
गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल से कम कतई न हो।
लखनऊ में 23 अक्टूबर को किसानों की बड़ी पंचायत होगी।
संवाद सूत्र, जागरण. दाहा (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि सरकार ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराएं। जनता की भावना के साथ खिलवाड़ न करें। गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल से कम घाटे का सौदा साबित होगा।
उन्होंने रविवार को कस्बा दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार आंदोलन करने वालों पर दबाव बनाकर चुप करना चाहती है। मनमानी से देश नहीं चल सकता। छात्र हो या व्यापारी सभी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे और आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्या सुनकर समाधान करना चाहिए जैसे पूर्व की सरकार करती रही हैं। चीनी पर दाम बढ़ रहे हैं किसान के गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जा रहा है।
सरकार जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें वरना जनता जवाब देगी। लखनऊ में 23 अक्टूबर की गन्ना भवन पर किसानों की पंचायत में देशभरा से किसान जुटेंगे। सरकार के लक्षण शुभ नहीं लग रहे हैं। सरकार हक मांगने वालों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण युवाओं का खेती से मोहभंग होने लगा है। धीरज राठी, जोगेंद्र सिंह, राजपाल मौजूद रहे।
