मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा
बागपत: मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। जरूर
बागपत: मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। जरूरतमंद लोगों कंबल व अन्य कपड़े वितरित किए गए। जिला बार एसोसिएशन ने भी जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र पंवार, नीरज शर्मा, संजय पंवार, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। पुराना कस्बा स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में विश्व ¨हदू परिषद दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े व कंबल दान दिए। रेखा चौहान, राजवीर, सावित्री देवी, रूचि, सुमन, बबली, ममता, राधा, मीनाक्षी शर्मा, सुनील मुखिया, सुनील चौहान, प्रदीप आदि मौजूद रहे। नगर के कोर्ट रोड, अग्रवाल मंडी टटीरी, भूतेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
चेयरपर्सन ने बांटे कंबल
खेकड़ा: मकर संक्रांति पर्व पर चेयरपर्सन ने समर्थकों के साथ जरूरतमंदों को कंबल व खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। जेल में पहुंचकर समाजसेवियों ने बंदियों को प्रसाद वितरित किया। क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा। सोमवार को पाठशाला रोड़ पर चेयरपर्सन संगीता धामा व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने समर्थकों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, संजय धामा, राजेंद्र यादव, राजीव गोयल आदि शामिल रहे। लायन्स क्लब अग्रवालमंडी टटीरी की तरफ से अभिमन्यु गुप्ता ने साथियों के संग मिलकर जेल में बंदियों से हाल-चाल जानकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।