Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर लगाए खिचड़ी के भंडारे

मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM (IST)
मकर संक्रांति पर लगाए खिचड़ी के भंडारे
मकर संक्रांति पर लगाए खिचड़ी के भंडारे

बागपत, जेएनएन। मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह भंडारे लगाकर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। गर्म कपड़े और अन्य प्रकार का सामान जरूरतमंदों को दान किया। भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं कीं। यमुना पर कुछ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति महापर्व है। इस दिन दान करने की परंपरा है। जरूरत मंदों को गर्म कपड़े दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। वहीं खिचड़ी का प्रसाद बांटने की परंपरा है। गंगा, यमुना इन पवित्र नदियों में स्नान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। उधर शहर में विभिन्न स्थानों पर हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद खिचड़े के भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना कर बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की गई। ज्ञान से दुखों की मुक्ति होती है: ओमपाल आर्य

अग्रवाल मंड़ी टटीरी: मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित यज्ञ किय गया। ब्रह्मा ओमपाल आर्य रहे। उन्होंने कहा ज्ञान से ही समस्त दुखों की मुक्ति होती है। ज्ञान का वेदो में भंडार है। आर्य समाज के प्रधान अभिमन्यु गुप्ता और उनकी पत्नी संतोष गुप्ता यजमान रहे। मनीष जिदल, कर्मवीर आर्य, आनंद जिदल, ब्रह्मचारी विपिन आर्य, उप प्रधान शीशपाल आर्य, पवन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मनोज आर्य, संरक्षक रामपाल आर्य सहित अन्य मौजूद रहे। जरूरतमंदों को किया कंबलों का वितरण

मकर संक्रांति के मौके पर मवीकला गांव में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।

संजय चौधरी ने 1200 कंबल वितरित किए। राजेन्द्र ठेकेदार, बिल्लू उज्ज्वल, अभिषेक, आदित्य, हरेन्द्र, मास्टर ब्रह्मपाल, विपिन, वीरेंद्र, धर्मपाल, नीरज, कैलाशो, का सहयोग रहा। हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। जिला संयोजक मनवीर ढाका, संजय शर्मा, पिलाना ब्लाक महासचिव सचिद्र ढाका, अनुज ढाका, संगठन महासचिव कपिल त्यागी, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष निरंकार त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.