Move to Jagran APP

लाखों श्रद्धालुओं ने किया पुरा महादेव पर जलाभिषेक

पिलाना फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर पुरा में स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव के दर्शन को

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:14 PM (IST)
लाखों श्रद्धालुओं ने किया पुरा महादेव पर जलाभिषेक
लाखों श्रद्धालुओं ने किया पुरा महादेव पर जलाभिषेक

पिलाना: फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर पुरा में स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरा मंदिर परिसर केसरिया रंग में रंग गया। बच्चे, बूढ़े और जवान तथा महिलाएं सभी महादेव को जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे हुए थे। तीन लाख से अधिक भक्तों ने श्री परशुरामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।

loksabha election banner

सोमवार तड़के से ही श्री परशुरामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। भगवान आशुतोष का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु गंगाजल के साथ ही दूध, दही, शहद, बेलपत्र, फल, फूल आदि लेकर आए थे। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने श्री परशुरामेश्वर महादेव को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अपराह्न तीन बजकर 28 मिनट पर डीएम पवन कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ मुख्य पुजारी समेत मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों ने झंडा पूजन किया। पूजन के बाद मंदिर की चोटी पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। तिलकराज गुप्ता, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्लाक प्रमुख अनीश यादव, ब्रह्मपाल मलिक, टीपी शर्मा, सुरेंद्र यादव, नौराज मलिक, विक्की, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। मेले में परिवार संग की खरीदारी

मंदिर परिसर में ही मेला लगा था। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने परिवार संग मेले में खरीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.