लोगो प्रतियोगिता में 23 स्कूलों ने लिया भाग
जैन इंटर कॉलेज में हुई स्लोगन व लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में 23 प्राइवेट व सरकारी स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बागपत, जेएनएन। जैन इंटर कॉलेज में हुई स्लोगन व लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में 23 प्राइवेट व सरकारी स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को पढ़े बागपत बढ़े बागपत के तहत स्लोगन व लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. प्रशांत जैन ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 23 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने हुनर को कागज पर उकेरा। दो घंटे की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन, लोगो बनाकर निर्णायक मंडल को सोचने पर विवश कर दिया। लोगो में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की मनीषा प्रथम, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर के निशांत ने द्वितीय व गुरुकुल विद्यापीठ की संध्या ठाकुर ने तृतीय स्थान पाया। स्लोगन डिजाइन में एमएम इंटर कॉलेज से दीपक प्रथम, एनएससी कॉलेज काठा की निधि द्वितीय तथा जैन इंटर कॉलेज की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।