Move to Jagran APP

करवाचौथ आज, महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार

जिलेभर में आज रविवार को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का पर्व मनाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM (IST)
करवाचौथ आज, महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार
करवाचौथ आज, महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार

बागपत, जेएनएन। जिलेभर में आज रविवार को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का पर्व मनाएंगी। इसकी तैयारी तेज हो गई है। महिलाओं ने सुहाग की दीर्घायु के लिए की जाने वाली पूजा सामग्री की खरीदारी की। वहीं श्रृंगार का सामान भी खरीदा। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाएं श्रृंगार के लिए पहुंचीं। शनिवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही थी।

loksabha election banner

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का पर्व है। महिलाएं जहां पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी, वहीं पति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पत्नियों को पसंदीदा उपहार देंगे। त्योहार के चलते शहर के बाजारों में शनिवार को भारी भरकम भीड़ रही। महिलाओं ने जहां श्रृंगार की दुकानों से सजने-संवरने की सामग्री खरीदी, वहीं कपड़ों की दुकानों से आकर्षक और नए डिजाइन के वस्त्रों की खरीदारी की। सर्राफा की दुकानों भी भीड़ रही है। यहां से आभूषणों की महिलाओं ने खरीदारी की। गिफ्ट सेंटरों में भी उपहारों को बुक क दिया गया, जिसको करवाचौथ पर आदान-प्रदान किए जाएंगे। वहीं बाजारों से मिट्टी के करवे भी खरीदे गए हैं। घरों में और ब्यूटी पार्लरों में हाथों पर मेहंदी लगवाई और श्रृंगार भी कराया। सुबह से ही केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ रही।

---------

दिव्य संयोग में मनेगा

पर्व: राजकुमार शास्त्री

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार दिव्य संयोग में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। चन्द्रमा का उदय रात्रि 8.12 बजे है, इसलिए पूजा का उत्तम समय शाम 7 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक है। भगवान गणेश और शिव परिवार की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। वे सभी तरह की विघ्न बाधाओं से मुक्ति देते हैं। इसलिए भगवान श्री गणेश व चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देकर व्रत का पारायण करें।

--------

स्कूलों में हुईं मेहंदी प्रतियोगिताएं

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कला विभाग के संयोजक डा. सुनील कुमार ने बताया कि छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी से आकृतियां बनाईं। प्रथम आयशा, द्वितीय काजल और तृतीय शिवानी और प्रियांशी संयुक्त रूप से रहीं। निर्णायक मंडल में डा. गुरदास, डा. अगरथी रावल रहे। डा. अरविद वर्मा ने संचालन किया। डा. उमलेश, डा. बबली चौहान, डा. अंजली चौहान, डा. सीमा आदि का सहयोग रहा। वहीं एंबियंस पब्लिक स्कूल सुन्हैड़ा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.