कांवड़ यात्रा : हेलीकॉप्टर व ड्रोन से होगी निगरानी
श्रावणी कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए जनपद को पांच जोन व 12 सेक्टर में बांटा जाएगा।
बागपत, जेएनएन। श्रावणी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए जनपद को पांच जोन व 12 सेक्टर में बांटा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। हेलीकॉप्टर व ड्रोन से निगरानी होगी।
कांवड़ यात्रा की ²ष्टि से बागपत अति महत्वपूर्ण जनपद है। यहां से होकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के शिवभक्त गुजरते हैं। पुरा के प्राचीन परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में दूर-दराज से लाखों शिवभक्त आते हैं और जलाभिषेक करते हैं। इस बार करीब 25 लाख शिवभक्तों के आने की उम्मीद है। इसी को लेकर अफसर तैयारियों में लगे हुए हैं। हरियाणा के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस-फोर्स की डिमांड की गई है। अधिकारी मंदिर व कांवड़ मार्गो का निरीक्षण कर रहे हैं।
एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद को पांच जोन व 12 सेक्टर में बांटा जाएगा। पूरा मेला व कांवड़ मार्गो पर 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग में छह संवेदनशील स्थान हैं, जिनकी अलग से पहचान रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। हेलीकॉप्टर व ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। एक अस्थायी कोतवाली व पांच चौकी बनेंगी
एएसपी का कहना है कि पुरा मंदिर परिसर में एक अस्थायी कोतवाली बनाई जाएगी। इनके अलावा बरनावा, शाहजहांपुर, चिरचिटा व कैड़वा गांव में अस्थायी चौकी बनाई जाएगी। कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा
हेलीकॉप्टर से निगरानी के साथ-साथ अफसर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी करेंगे। कांवड़ मार्गो पर रंग-बिरंगी लाइन लगेगी। कानफोडू आवाज में नहीं बजने दिया जाएगा डीजी
एएसपी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानफोडू आवाज में डीजे न बजे। हल्की आवाज में भक्ति संगीत चले। कोई भी अश्लील गाने न चलने पाए।