विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था के सफर पर चले मनीष कांधे पर धरे हैं 31 लीटर गंगाजल

By Veerpal Pal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 08 Jul 2026 06:23 PM (IST)

जोधपुर निवासी शिवभक्त मनीष 31 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से जोधपुर तक 750 किमी की कांवड़ यात्रा पर हैं। वे ...और पढ़ें

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पुसार के पास से 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये मनीष। जागरण

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पुसार के पास से 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये मनीष। जागरण

HighLights

  1. जोधपुर के मनीष 31 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर।

  2. हरिद्वार से जोधपुर तक 750 किमी का लंबा सफर तय।

  3. बागपत से गुजरे मनीष, 11 को शिवालय में जल चढ़ाएंगे।

संवाद सूत्र, दाहा (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लंबा सफर तय करने वाले कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। बुधवार को राजस्थान के जोधपुर निवासी शिवभक्त मनीष 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पुसार बस स्टैंड से होकर गुजरे।

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि प्रांतों के शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन एक माह पहले ही शुरू हो जाता है। लंबी दूरी तय कर कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िये पहले ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़ते हैं।

बुधवार को पुसार बस स्टैंड से होकर 31 लीटर गंगाजल लेकर आए जोधपुर राजस्थान के कांवड़िये मनीष कुमार ने बताया कि वे छह दिन पहले हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले हैं। 11 अगस्त को घर के पास ही स्थित शिवालय में गंगाजल चढ़ाएंगे। उसे अपनी मंजिल हरिद्वार से जोधपुर तक करीब 750 किमी लंबा सफर तय करना है। बताया कि रास्ते में अभी तक उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। सफर में जहां अंधेरा हो जाता है, वहीं मंदिर या धर्मशाला आदि स्थानों पर रुक जाते हैं। रास्ते में लोगों का प्यार, आदर-सत्कार भी मिल रहा है।