50 जमातियों के लिए नमूने, दो की रिपोर्ट निगेटिव
दहशत के बीच लगातार रक्त के नमूने जांच के लिए भिजवाएं जा रहे है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 50 जमातियों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाएं है। पूर्व में भेजे गए नमूने में दो जमाती और एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में 75 शेष रह गए है।
बागपत, जेएनएन। दहशत के बीच जमातियों के रक्त के नमूने जांच के लिए लगातार भिजवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने और 50 जमातियों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं।
जमातियों की वजह से जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण ने दस्तक दे दी है। एक नेपाली जामती की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में सनसनी मच गई थी। लगातार जिले में क्वारंटाइन सेंटरों में रोके गए जमातियों के रक्त के नमूने लिए जा रहे है। एसीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 74, रविवार को 50 के नमूने भेजे गए थे। अभी तक कुल मिलाकर अभी तक 174 के नमूने भेजे गए हैं। जिनमें से दो के रिपोर्ट अभी तक मिली है, जो निगेटिव है। इसके अलावा एक महिला की भी रिपोर्ट आई, वह भी निगेटिव है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि लगातार जमातियों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। नमूने ज्यादा होने की वजह ये रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। लगातार रिपोर्ट के लिए संपर्क किया जाता है।
------
डॉक्टर और स्टाफ नर्स को
भी दिया जा रहा आराम
जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नर्स के लिए भी सुरक्षा बरती जा रही है। लगातार ड्यूटी कर रहे उन्हें बदलकर दूसरे डॉक्टरों को तैनात किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार और अन्य कार्य कर रहे है उनको बदल-बदल कर तैनात किया जा रहा है। इनकी सुरक्षा की भी ध्यान रखना है। डॉक्टरों का बैच बनाया हुआ है।
------
मनोरोग विशेषज्ञ और मनो
चिकित्सक ने जागरूक किया
निवाड़ा गांव में क्वारंटाइन किए गए जमातियों की मनोवृत्ति बदलने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार और साइक्लोजिस्ट सविता चिकारा पहुंचे। यहां उन्होंने सभी जमातियों से वार्ता की। उनकी परेशानी को भी जाना। सभी को कोरोना से बचाव करने के लिए जागरूक किया और शारीरिक दूरी बनने की जानकारी दी। इसके अलावा पंफलेट भी बांटे गए।