Move to Jagran APP

जेल की दीवार गिरी, दबने से मजदूर जख्मी, भर्ती

जेल की बाहरी दीवार गड्ढा खोदते समय गिर जाने से मलबे में दबने से मजदूर घायल

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 09:23 PM (IST)
जेल की दीवार गिरी, दबने से मजदूर जख्मी, भर्ती
जेल की दीवार गिरी, दबने से मजदूर जख्मी, भर्ती

बागपत, जेएनएन। जेल की बाहरी दीवार गड्ढा खोदते समय गिर जाने से मलबे में दबने से मजदूर घायल हो गया। साथियों ने घायल को जेल अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

जेल निर्माण के समय किसी अधिकारी व ठेकेदार ने गंदे पानी की निकासी व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया था। इससे गंदा पानी परिसर में ही भरा रहता था। बजट मंजूर होने पर जेल परिसर से बाहर दीवार से सटाकर ठेकेदार बड़ा गड्ढा बनवा रहा है। इसके लिए सोमवार सुबह से ही चार मजदूर खुदाई में लगे थे। दोपहर में अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर मेरठ का मजदूर शाहरुख घायल हुआ। पता चलने पर अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही साथी घायल को गेट पर लेकर पहुंच चुके थे। जेल अस्पताल में ही घायल का इलाज कराया गया। अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि मजदूर को हल्की चोट लगी थी। इलाज कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.