पोस्ट युद्ध में नईम को भेजा जेल
दाहा (बागपत) : वाट्सएप ग्रुप प्रकरण में ग्रुप एडमिन को दोघट पुलिस ने अदालत में पेश किया, जह
दाहा (बागपत) : वाट्सएप ग्रुप प्रकरण में ग्रुप एडमिन को दोघट पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्रुप में पाकिस्तान के चार एडमिन हैं, जो पुलिस विवेचना का हिस्सा बनेंगे। आरोपित दोघट पुलिस के ग्रुप का सदस्य भी था। आरोपित की करामत सामने आते ही उसे रिमूव कर दिया गया। वाट्सएप पर जोश नाम के एक ग्रुप के एडमिश नईम को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी मिली है कि नईम दोघट पुलिस ने जो ग्रुप बना रखा है, उसका भी सदस्य था, लेकिन जैसे ही उसके इस मामले का पता चला तो पुलिस ने तत्काल रिमूव कर दिया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि जोश ग्रुप के एडमिन पलड़ा निवासी नईम के अलावा ग्रुप के चार और एडमिन पाकिस्तान के नंबरों के हैं। वे भी विवेचना का हिस्सा बनाए जाएंगे। उधर, ग्रुप एडमिन नईम के साथी और ग्रुप के कई सदस्य इसलिए भूमिगत हो गए हैं कि कहीं जांच के दायरे में वे न आ जाएं। खुफिया विभाग भी इस पूरे मामले की गहराई तक जाने का प्रयास कर रहा है। यह था मामला पलड़ा गांव निवासी नईम ने कई दिन पहले जोश नाम का एक ग्रुप ज्वाइन किया था, जिसमें उसने क्षेत्र के सौ से ज्यादा लोग भी जोड़ लिए। इस ग्रुप में चार नंबर पाकिस्तान के थे जो एडमिनों के थे और पांचवां एडमिन नईम को बनाया गया था। ग्रुप पर पाकिस्तान के लोगों ने ¨हदुस्तान के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाल दी थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया था।