Move to Jagran APP

कहीं महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा तो कहीं मतदान में दी जबरदस्त टक्कर

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान करने में आधी आबादी में जबरदस्त उत्साह देखने के लिए मिला। बूथों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को कडी़ टक्कर दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 12:08 AM (IST)
कहीं महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा 
तो कहीं मतदान में दी जबरदस्त टक्कर
कहीं महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा तो कहीं मतदान में दी जबरदस्त टक्कर

जेएनएन,बागपत : त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान करने में आधी आबादी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वोट डालने में किसी बूथ पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, तो कहीं पर जबरदस्त टक्कर दी। कई बूथों पर पुरुषों ने बाजी मारी।

loksabha election banner

ग्राम सरूरपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 165 पर सुबह 10.47 बजे तक 125 वोट डाले गए थे। इनमें 77 पुरुषों तथा 48 महिलाओं ने मतदान किया था। इसी केंद्र के बूथ नंबर 166 पर 11.05 बजे तक 152 वोट डाले गए थे। इनमें 87 पुरुषों व 65 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। ग्राम अलावलपुर के बूथ 185 पर सुबह 11.34 बजे तक 192 वोट डाले गए थे। इनमें 109 पुरुषों व 83 महिलाओं ने मतदान किया था।

ग्राम बसौद के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 58 पर सुबह 11.55 बजे तक 169 वोट डाले गए थे। इनमें 91 महिला और 78 पुरुषों ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसी केंद्र के बूथ नंबर 59 पर दोपहर 12.10 बजे तक 186 वोट डाले गए थे। इनमें 97 महिलाओं और 89 पुरुषों ने वोट शामिल थे। ग्राम काठा के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बूथ नंबर चार पर दोपहर 1.05 बजे तक 249 वोट डाले गए थे। इनमें 154 पुरुष व 95 महिलाओं ने वोट डाले थे। इसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर पांच पर दोपहर 1.10 बजे तक 139 वोट डाले गए थे। इनमें 93 पुरुषों व 46 महिलाओं के वोट शामिल रहे। ग्राम सांकरौद के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 69 पर दोपहर 1.42 बजे तक 379 वोट डाले गए थे। इनमें 211 पुरुषों व 168 महिलाओं ने मतदान किया था। ग्राम निवाड़ा के मतदान स्थल एआरटीओ कार्यालय के बूथ नंबर 38 ए पर शाम तीन बजे तक 353 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 177 पुरुषों व 176 महिलाओं के वोट शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.