डिवाइडर पर गन्ना ट्राली चढ़ने से हाईवे जाम
बागपत: राष्ट्रवंदना चौक के पास सिसाना तिराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर पर चढ़न
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 05:37 PM (IST)
बागपत: राष्ट्रवंदना चौक के पास सिसाना तिराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर पर चढ़ने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे दो घंटे तक
जाम लगा रहा। घना कोहरा पड़ने से सोमवार की शाम छह बजे यह घटना घटी। इससे हाईवे पर आठ बजे तक जाम लगा रहा। वहीं कई वाहन टकराने से बाल-बाल बचे। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को ठंड की मार सहनी पड़ी।पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर गन्ना लदी ट्राली को हटाया तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरु हुआ। उधर, कोहरे के कारण बागपत-सोनीपत मार्ग पर भी
सुबह चार घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर दो बजे जाम खुलने से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें