Move to Jagran APP

किसानों को तीन हजार करोड़ का कर्ज देने की पूरी है तैयारी

जागरण संवाददाता बागपत किसानों को अब खेती के साथ मत्स्य पशुपालन और मुर्गी पालन को भी कज

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 08:01 PM (IST)
किसानों को तीन हजार करोड़ का कर्ज देने की पूरी है तैयारी
किसानों को तीन हजार करोड़ का कर्ज देने की पूरी है तैयारी

जागरण संवाददाता, बागपत :

loksabha election banner

किसानों को अब खेती के साथ मत्स्य, पशुपालन और मुर्गी पालन को भी कर्ज मिलेगा। जिला तकनीकी समिति ने जो नया वित्त मान जारी किया है, उसमें इसकी व्यवस्था की गई। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में मत्स्य, पशुपालन और मुर्गी पालन के लिए जो कर्ज देने का ऐलान किया था, यह उसी कवायद का हिस्सा है। पांच मार्च को नया वित्तमान जारी किया है। नये वित्त वर्ष 2019-2020 में बागपत में कुल 3638 करोड़ कर्ज बांटा जाएगा।

इस दर से मिलेगा कर्ज

प्रति हेक्टेयर धान की फसल पर 81 हजार, गेहूं पर 72 हजार, गन्ने के पौधे पर 174325, गन्ना पेड़ी पर 127500, तिलहन पर 38500, दलहन पर 36000, लोकी, तोरी, काशीफल पर 55 हजार, टमाटर, गाजर, मूली, भिडी, गोभी और शलजम पर 68 हजार, आम पर 77500, पपीता पर 85500, गेंदे पर 83500, गुलाब व रजनीगंधा पर 3.25 लाख, गली-डिओलस पर 7.30 लाख, सफेद मूसली पर 7.30 लाख, स्टोबिया पर 6.20 लाख, ग्रीन हाउस पर 844 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर, पोली हाउस 610 वर्ग मीटर की दर, जैट्रोफा 80 हजार, पोपुलर 77 हजार और मक्का पर 47500 रुपये कर्ज मिलेगा।

पहली बार व्यवस्था

मत्स्य पालन को प्रति हेक्टेयर दो लाख रुपये, गाय-भैंस प्रति पशु 73080 रुपये, प्रति बकरी 4200, सुअर 16640 रुपये कर्ज मिलेगा।

मिलेगा बंपर कर्ज

बागपत में आगामी वित्त वर्ष में कुल 36038 करोड़ रुपये कर्ज मिलेगा। इसमें 2912 करोड़ रुपये कर्ज कृषि क्षेत्र में बांटा जाएगा।

इन्होंने कहा..

नया वित्तमान एक अप्रैल 2019 से लागू होगा। किसानों को फसली कर्ज के साथ मत्स्य, पशु, सुअर और मुर्गी पालन को भी कर्ज मिलेगा।

-प्रदीप थोराट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.