झांसी में बाक्सर विवेक ने जीता गोल्ड
एसपीसी डिग्री कालेज के छात्र विवेक ढाका ने झांसी में संपन्न हुई पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेट बाक्सिग प्रतियोगिता (सीनियर बालक वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:25 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। एसपीसी डिग्री कालेज के छात्र विवेक ढाका ने झांसी में संपन्न हुई पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेट बाक्सिग प्रतियोगिता (सीनियर बालक वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य डा. अनिल कुमार चौहान, शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. प्रदीप ढाका ने छात्र को सम्मानित किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, सदस्य धारा सिंह चौहान, दिनेश प्रधान, अजय पाल चौहान, उपसचिव चौधरी प्रेमपाल सिंह ने भी छात्र का उत्साहवर्धन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें