जगह जगह स्टॉल लगा श्रद्धालुओं ने बांटी खिचड़ी
-मकर संक्रांति पर्व पर बांटी मूंगफली संग रेवड़ी भी संवाद सहयोगी खेकड़ा मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्टॉल लगा लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। घरों में लोगों ने मूंगफली व रेवड़ी बांटकर पर्व मनाया। पूजन कर विश्व शांति व मंगल को कामना की।
बागपत, जेएनएन। मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्टॉल लगा लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। घरों में लोगों ने मूंगफली व रेवड़ी बांटकर पर्व मनाया। पूजन कर विश्व शांति व मंगल को कामना की।
बुधवार को क्षेत्र में मकर संक्रांति का त्योहार उल्लास से मनाया। पाठशाला बस स्टैंड पर टेंपो यूनियन ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। बाजार पुलिस चौकी, मेन बाजार, रेलवे रोड, जैन कॉलेज रोड आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा। महिलाओं ने घरों में पूर्व के उपरांत आसपास में मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद बांटा। मानना है कि मकर संक्रांति पर्व पर आज के दिन भगवान गणेश का पूजन कर तिल दान किया जाता है। तिल दान करने से मनुष्य को संकट से बाहर निकलने का मौका भगवान खुद प्रदान करते हैं। तिल के साथ वस्त्र भेंटकर रुठों को भी मनाए जाने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने पूजन कर भगवान से विश्व शांति व मंगल को कामना की।