सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी हत्थे चढ़े
दाहा : क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दोघट पुलिस ने
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 10:27 PM (IST)
दाहा : क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दोघट पुलिस ने दो नामजद आरोपियों न्यायालय में प्रस्तुत किया। 18 जनवरी की शाम गांव के ही तीन युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला का पति गांव में नहीं रहता है। वह अपने दो भाइयों के पास लावड़ (मेरठ) में कार्य करता है। वह कई दिन बाद जब घर पहुंचा तो महिला ने उसे इसकी जानकारी दी। यह भी बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक सप्ताह बाद महिला के पति ने दोघट थाने पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक नसीम पुत्र इलियास व शोएब पुत्र हारून निवासी निरपुड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें