Move to Jagran APP

प्रदेशाध्यक्ष को जेल भेजने के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाभियान : डा. युनूस

गुराना रोड स्थित आवास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने पर रोष जताया। इसके खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:10 AM (IST)
प्रदेशाध्यक्ष को जेल भेजने के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाभियान : डा. युनूस
प्रदेशाध्यक्ष को जेल भेजने के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाभियान : डा. युनूस

बागपत, जेएनएन। गुराना रोड स्थित आवास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने पर रोष जताया। इसके खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी है, लेकिन पार्टी को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए आगे लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर भी फर्जी मुकदमें दर्ज कराए हैं। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, सत्यपाल सिंह पथौलिया आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.